सुपौल, सितम्बर 24 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं कवच समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कवच परियोजना के तहत बाल हितैषी पंचायत के निर्माण के लिए विभिन्न हितधारकों की भूमिका विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई दिवेश शर्मा, कवच परियोजना के अभिजीत डे एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ईश्वर चंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन भगवान जी पाठक ने किया। उन्होंने बताया कि एसएसईवीएस पिछले 36 वर्षों से बिहार के करीब 11 जिलों में कार्यरत है तथा कवच परियोजना बच्चों के अधिकार एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्य बिंदुओं पर चर्चा दिवेश शर्मा ने बाल अधिकार, मिशन वा...