सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने की। कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल व्यापार एवं भिक्षावृत्ति की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बाल विवाह और तस्करी रोकने को प्रशिक्षणबैठक का उद्देश्य कवच परियोजना के प्रशिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों से संबंधित किसी भी तरह की घटना की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। उन्होंने पंचायत स्तर पर आंगनबाड़ी एवं जीविका प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नियमित...