सुपौल, जुलाई 20 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। मानसून की सक्रियता और पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है। कभी हल्की तो कभी मूसलाधार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान खेतों की जुताई, मेड़बंदी और रोपनी की तैयारी में जुट गए हैं। अनुकूल मौसम के कारण धान की रोपाई का कार्य तेज गति से जारी है। सुबह-शाम किसान रोपनी के लिए मजदूरों की तलाश में आसपास के गांवों का रुख कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल : जिले में 24 घंटे में औसतन 9.5 मिमी और दो दिनों में करीब 33 मिमी बारिश दर्जकिसानों की स्थिति स्थानीय स्तर पर मजदूरों की कमी के कारण उन्हें दूसरे गांवों से श्रमिक बुलाने पड़ रहे हैं। अच्छी बारिश से खेतों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण रोपनी...