सुपौल, जुलाई 19 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। कुनौली, कमलपुर और डगमारा पंचायत में इन दिनों लगातार हो रही बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान हैं। दिन हो या रात, घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रविवार को पूरे दिन में एक दर्जन से अधिक बार बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसमान में बादल छाते ही एहतियात के तौर पर बिजली काट दी जाती है। बारिश बंद होने के काफी देर बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ जाती है। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे है। बार-बार बिजली कटने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं शाम और रात के समय बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बि...