सुपौल, अगस्त 8 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बारिश के मौसम में उमस और नमी के कारण जिले में फंगल इंफेक्शन और त्वचा संबंधी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सदर अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 70 से 80 मरीज दाद, खुजली, लाल चकत्ते, जलन और त्वचा पर गोल घेरे जैसी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं रहने से मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। सामान्य मरीजों का मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उपचार कर रहे हैं, जबकि गंभीर या विशेष मामलों को विशेषज्ञ इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।

चर्म रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति अस्पताल सूत्रों के अनुसार बारिश के मौसम में चर्म रोग से जुड़े मरीजों की संख्या में करीब 20 फीसदी तक वृद्धि हुई है। सदर अस्पताल में दिसंबर 2025 में चर्म रोग विशेषज्ञ के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली है। इसके ...