सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। पिछले दस दिनों से बारिश नहीं होने के कारण निर्मली प्रखंड क्षेत्र में धान की फसल पर सूखे का असर दिखने लगा है। खेतों में नमी की कमी के कारण धान के पौधे पीले पड़ने लगे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में करीब 70 प्रतिशत धान की रोपनी पूरी हो चुकी है, जबकि शेष खेतों में रोपनी का काम अभी बाकी है। यह भी पढ़ें- बारिश के अभाव में धान की फसल पर सूखे का संकटकिसानों की समस्या रोपनी कर चुके किसानों के सामने अब फसल को बचाने की चुनौती है। तेज धूप और उमस के बीच खेतों में पानी का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। नदियों में भी पानी का स्तर घटने लगा है। प्रखंड के कुनौली, कमलपुर, डगमारा सहित अन्य पंचायतों में सरकारी सिंचाई व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से किसान निजी बोरिंग ...