सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर बघला पुल के समीप मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। जख्मी की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की कुशहा पंचायत के मयूरवा वार्ड 5 निवासी लालबहादुर यादव के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नीतीश बाइक से चिकित्सक से दिखाने के लिए सुपौल जा रहा था। इसी दौरान बघला पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्...