सुपौल, जुलाई 6 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार स्थित थाना के निकट सोमवार को बाईक और ऑटो की जोरदार टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। और कुछ देर के लिए अफ़रा- तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष ललन कुमार ने घायल युवक को लोगों की मदद से उपचार के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान बौराहा वार्ड चार निवासी अवधेश कुमार के रूप में हुई है। साथ ही वह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बाइक की टक्कर से महिला घायल, रेफर दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- Supaul News: राघोपुर में बाइक की टक...