सुपौल, नवम्बर 24 -- Supaul News: सुपौल। शहर के बस पड़ाव पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न जगहों के लिए बस पकड़ने पहुंचते हैं, लेकिन उनके बैठने, पेयजल और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को बस के इंतजार में परेशानी होती है। गर्मी और बारिश के मौसम में यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। यात्रियों का कहना है कि बस पड़ाव पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है। इसके बावजूद संबंधित स्तर पर इस दिशा में अपेक्षित पहल नहीं दिख रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...