Supaul News: सुपौल : बसंतपुर में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
सुपौल, जुलाई 24 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड सहित अनुमंडल क्षेत्र की सभी पंचायतों में शुक्रवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों तथा प्रमुख सड़कों की साफ-सफाई की गई। इस अभियान में सभी पंचायतों के मुखिया, अन्य जनप्रतिनिधि, सफाईकर्मी एवं स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित कर उसकी तस्वीरें एवं प्रतिवेदन बीडीओ के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराया। इस बाबत एसडीएम विनय कुमार ने अभियान में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों एवं सफाईकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपने घरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.