सुपौल, अगस्त 19 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। वृहद आश्रय गृह में रह रहे बच्चों के लिए बुधवार का दिन उत्साह और प्रेरणा से भरा रहा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बाल यूनिट-1 एवं बाल यूनिट-2 में रह रहे बच्चों से आत्मीय संवाद किया।

प्रेरणा और सिख उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत एवं लगन से काम करने की सीख दी। इस दौरान बच्चों को फुटबॉल भी प्रदान की गई। खेल सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे जैसी हों, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

खेलकूद का महत्व उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को बड़ा रखने औ...