सुपौल, अक्टूबर 29 -- Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। बंगाल में आए तूफान के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार की रात से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को दिनभर सूर्य की एक भी किरण नजर नहीं आई। रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आसमान में बादल छाए रहने और लगातार बारिश की स्थिति से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। वहीं, मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल को लेकर किसान आशंकित हैं। किसानों का कहना है कि यदि तेज बारिश होती है और खेतों में अधिक पानी जमा हो जाता है, तो धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : काले बादलों और बूंदाबांदी ने बढ़ाई धड़कनें, खेतों में खड़ी पकी फसल बर्बाद होने का डर खासकर तैयार होने की अवस्...