Supaul News: सुपौल : फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, जांच टीम के पहुंचते संचालक-कर्मी फरार
सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के अनुमति के बिना अवैध रूप से चल रहे निजी नर्सिंग होम, अस्पताल, क्लिनिक, लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ उमेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी नर्सिंग होम को सील करने के बाद एक संदिग्ध उमदा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी छापेमारी की। मजेदार बात यह रही कि निजी नर्सिंग होम की तरह जांच टीम के पहुंचते ही उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक और अधिकांश कर्मी फरार हो गए। इसके बाद जांच टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। जांच के दौरान सेंटर से मरीजों के नाम दर्ज बड़ी संख्या में पंजी भी मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.