Supaul News: सुपौल : प्रैक्टिकल परीक्षा में वसूली का आरोप, छात्रों ने कॉलेज में किया हंगामा
सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनूपलाल यादव कॉलेज में गुरुवार को स्नातक के चौथे सेमेस्टर का प्रैक्टिकल परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कथित अवैध वसूली को लेकर हंगामा किया। साथ ही प्राचार्य कक्ष में बैठकर विरोध भी जताया। हालांकि बाद में हंगामा बढ़ते देख प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद छात्र शांत हुए। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के शिक्षकों पर प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर रुपये मांगने और राशि नहीं देने पर परीक्षा एवं अंक कम करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
हंगामे का कारण हंगामे के दौरान छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बीएनएमयू कुलपति से मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की हैं। वहीं प्रैक्टिकल देने आई उजमा प्रवीण, नेहा कुमारी, मौसम कुमारी, रितु कुमारी, अंकू कुमारी, सपना कुमारी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.