Supaul News: सुपौल : प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या मामले में केस दर्ज, प्रेमिका गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 7 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। सुरेश हत्या कांड में प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पूछताछ के लिए हिरासत में ली गई प्रेमिका को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
मामले की जानकारी बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव स्थित मुसहरी के पास बंद पड़े मुर्गा पालन केंद्र के समीप सोमवार रात सुरेश कुमार मंडल (20) की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। मामले में मृतक की मां के आवेदन पर आठ नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध साजिश के तहत हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में प्रेम प्रसंग को हत्या का कारण बताते हुए आरोप लगाया गया है।
पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी अभिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.