सुपौल, जुलाई 4 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। आरबीएल माइक्रो फिनसर्व (रत्नाकर बैंक लिमिटेड) प्राइवेट बैंक के कैशियर (ब्रांच ऑपरेटिव एग्जीक्यूटिव) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। वह सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र की सरायगढ़ पंचायत वार्ड 14 में जीविका कार्यालय के समीप रामफल यादव के मकान में किराये पर रह रहे थे। घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार आरबीएल बैंक के कैशियर बसंतपुर प्रखंड के वार्ड सात निवासी विदेशी पासवान के पुत्र सरवन कुमार पासवान (32 वर्ष) और बैंक के एक अन्य कर्मी कमल कुमार करीब दो महीने से एक ही कमरे में रह रहे थे।

घटना का विवरण शनिवार सुबह में सरवन स्नान करने बाथरूम गया। इस दौरान फिसलकर गिर गया और उसकी हालत खराब हो गई। इस बीच बैंक के दूसरे कर्मी कमल कुमार सहित अन्य ने सरवन को सीएचसी भपटियाही में भर्ती क...