सुपौल, अक्टूबर 11 -- प्रतापगंज में किसान पर गोलीबारी और पुलिस कार्रवाई Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज में सोई अवस्था में किसान को हत्या की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र की तीनटोलिया पंचायत के वार्ड 14 में शनिवार रात करीब 10.45 बजे की है। गोली लगने से घायल लक्ष्मण पंडित का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार गोली गले के रास्ते पेट में जाकर फंस गई है। वहीं इस मामले में घायल लक्ष्मण पंडित की पत्नी बैचनी देवी ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीकांड के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि अभी हा...