सुपौल, अक्टूबर 15 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित गोल चौक पर मिठाई दुकानों की जांच बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा और अंचल अधिकारी विकास ने की। जांच के दौरान दुकानों के वैध लाइसेंस की पड़ताल की गई। साथ ही मिठाइयों की गुणवत्ता की भी जांच की गई। इस दौरान बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकान में केमिकलयुक्त मिठाई रखने और बेचने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी मिठाई पाए जाने पर दुकान को सील किया जा सकता है। उन्होंने दुकानदारों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाई बेचने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि केमिकलयुक्त मिठाइयों के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और वे बीमार हो सकते हैं। इसलिए दुकानदार मिठाइयों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा ग्राहकों...