सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को डपरखा गांव स्थित एक रिसॉर्ट परिसर में अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। बिहार-झारखंड की संचालिका बीके रानी दीदी, सुपौल सेंटर की संचालिका शालिनी दीदी एवं त्रिवेणीगंज केंद्र की संचालिका सुनीति बहन मौजूद रहीं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्षा सूत्र प्रेम, शांति, सद्भाव और बुराइयों से दूर रहने का संदेश देता है। इस दौरान बहनों ने उपस्थित लोगों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं। लोगों ने भी उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Banka News: बौंसी में ब्...