सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। और धरना प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों, भूमिहीनों, गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों की विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष बीडीओ को ज्ञापांक देकर किया। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर खेत मजदूर सभा के लोगों ने दिया धरनाप्रमुख मांगें संगठन की प्रमुख मांगों में भूमिहीन गरीब परिवारों को पांच डिसमिल जमीन देने, सभी पंचायतों में भूमिहीनों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने तथा प्रधानमंत्री आवास की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की मांग शामिल है। साथ ही जमीन के मालिकाना हक से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संगठन ने सीलिंग, भूदा...