सुपौल, जुलाई 7 -- Supaul News: किशनपुर,एक सावददाता। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन मंगलवार को किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत स्थित थरविटिया स्टेशन पहुंचीं। यहां उन्होंने शिवपुरी पंचायत के पूर्व मुखिया स्व शैलेंद्र कुमार शर्मा के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व मुखिया शैलेंद्र कुमार शर्मा का 26 जून को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद सांसद ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद रंजीत रंजन ने दिवंगत शैलेंद्र कुमार शर्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कुछ देर मौन रहकर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोकाकुल परिवार से मुलाकात इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए उन्ह...