सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि के गबन मामले में फरार चल रही पूर्व मुखिया मीरा देवी के आवासीय परिसर पर सोमवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत ढ़ोल नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया।

पुलिस कार्रवाई राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने अपने दल-बल के साथ डुमरी गांव स्थित मुखिया के घर पहुंचकर यह कार्रवाई की। इस बाबत जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के तहत इश्तेहार तामिला कराया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी शीघ्र न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करती हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

गबन के आरोप मिली जानकारी के अनुसार वित्...