सुपौल, अक्टूबर 13 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने सोमवार शाम लालगंज पंचायत के मझौवा गांव के वार्ड 4 से अंग्रेजी और देसी नेपाली कुल 756 बोतल शराब बरामद की है। यह जानकारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मझौवा गांव के वार्ड 4 में एक बांस बाड़ी में प्लास्टिक बोरा में छुपाकर रखी गई 36 बोतल अंग्रेजी और 720 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब मामले में पुलिस ने उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 309/26 दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...