सुपौल, सितम्बर 25 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। पुराने वाहनों के ऑफलाइन निबंधन अभिलेखों को ऑनलाइन परिवहन व्यवस्था में दर्ज कराने के लिए जिला परिवहन कार्यालय ने बैकलॉग प्रविष्टि की प्रक्रिया शुरू की है। इसका लाभ वैसे वाहन मालिकों को मिलेगा, जिनके वाहन पहले से निबंधित हैं, लेकिन उनका निबंधन विवरण अभी तक ऑनलाइन व्यवस्था में दर्ज नहीं हो सका है।

आवेदन की प्रक्रिया जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार संबंधित वाहन मालिक अपने वाहन से जुड़े उपलब्ध दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ प्रपत्र-21, प्रपत्र-22, बिक्री या खुदरा चालान, प्रथम बीमा, निबंधन प्रमाणपत्र (प्रपत्र-23), वाहन मालिक का आधार कार्ड समेत अन्य उपलब्ध दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं।

अंतिम तिथि और निर्देश कार्यालय ने जिले के सभी संबंधित...