सुपौल, जुलाई 9 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पीएचसी परिसर में मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाई गई आरओ मशीन रखरखाव के अभाव में महज शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। लाखों रुपये की लागत से नवंबर 2025 में स्थापित की यह मशीन पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। जानकारी के अनुसार सांसद दिलेश्वर कामैत की पहल पर सीएसआर के तहत पीएचसी परिसर में आरओ सह कूलिंग वाटर मशीन लगाई गई थी। इसका उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना था। लेकिन मशीन लगाने वाली कंपनी के कर्मियों ने पानी की टंकी तक सप्लाई पाइप लगाने का काम अधूरा छोड़ दिया और चले गए।

आरओ मशीन की स्थिति पीएचसी कर्मियों ने अपने स्तर से अतिरिक्त पाइप लगाकर किसी तरह मशीन को ...