सुपौल, अगस्त 21 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा वार्ड साथ स्थित राम टोली से थुमहा बाजार जाने वाली सड़क में रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के करहरवा निवासी शत्रुघ्न यादव के पुत्र सुरेन्द्र यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र यादव परदेस में मजदूरी करने के बाद अपने भाइयों के साथ ट्रेन से घर लौट रहा था। बताया गया कि ट्रेन के सुपौल से आगे निकलने के बाद सुरेन्द्र ने अपने भाई से बाथरूम जाने की बात कही और बोगी से बाहर निकल गया। इसी दौरान थुमहा रेलवे स्टेशन के आगे राम टोली से बाजार जाने वाली सड़क स्थित रेलवे पुल के पास वह कथित रूप से ट्...