सुपौल, अक्टूबर 25 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। दीपावली को लेकर पिपरा बाजार में मिठाई दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई है, लेकिन मिठाइयों की स्वच्छता भगवान भरोसे है। बाजार की अधिकतर दुकानों पर मिठाइयां खुली रखी मिलीं, जिन पर मक्खियां बैठ रही थीं। मुख्य बाजार के 10 दुकानों का जायजा लिया गया तो 7 दुकानों पर खाजा, लड्डू और छेना की मिठाइयां बिना जाली-ढक्कन के रखी थीं। कई जगह कारीगर बिना ग्लव्स के ही मिठाई बना रहे थे। एनएच के किनारे बनी दुकानों पर धूल भी मिठाइयों पर पड़ रही थी। दुकानदारों ने बताया कि त्योहार में बिक्री ज्यादा है, इसलिए बाहर निकाल कर रखना पड़ता है। इधर, पीएचसी प्रभारी डॉ मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि खुली और दूषित मिठाई खाने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त का खतरा सबसे ज्यादा है। एक दिन के सेवन से भी संक्रमण हो सकता है। लगातार मिला...