सुपौल, सितम्बर 6 -- Supaul News: राघोपुर (सुपौल), एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रामविशनपुर बतरान चौक स्थित एनएच 27 पर रविवार शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक बाइक समेत एनएच 27 के निर्माण में लगी एक पिचिंग मशीन से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने मौके पर ही दे तोड़ दिया। मृतक की पहचान फिगलास पंचायत के बतरान चकला निवासी सुंदर शाह के पुत्र नीरज कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई। सड़क हादसे में मृत युवक के साले संतोष साह ने बताया कि नीरज अपने घर से सिमराही बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बतरान चौक के पास रॉन्ग साइड में खड़ी पिचिंग मशीन से जा टकराई। हादसे में नीरज की मौत हो गई। नीरज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले ही ...