Supaul News: सुपौल : पिकअप-हाइवा की हुई टक्कर, दोनों चालक फरार
सुपौल, जुलाई 7 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। एन एच 16 नगर पंचायत पिपरा स्थित आनंदी पट्टी बजरंगबली मंदिर से पचास मीटर उत्तर बीच सड़क पर एक भैंस (मवेशी) लदे पिकअप और हाइवा के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पिपरा थाना को दिये तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप पर लदे 7 भैंस (मवेशी) जिसे क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाया जा रहा था उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया सोमवार करीब 11 बजे आनंदी पट्टी हनुमान मंदिर से उतर एक भैंस लदे पिकअप बी आर 01 जी पी 1940 और हाइवा ट्रक बीआर 50 जीबी 9035 के बीच हुई आमने-सामने टक्कर की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.