सुपौल, अक्टूबर 13 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के थुमहा हाई स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामविलास कामत, स्थानीय मुखिया दिनेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी व पूर्व मुखिया रामप्रसाद मंडलव हुसैन साहब ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पहले दिन किशनपुर और राघोपुर के बीच मुकाबला हुआ। राघोपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी किशनपुर की टीम ने 17.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राघोपुर की टीम ने 9.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया।राघोपुर के मनीष ने 17 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं दिलखुश ने 5 विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच क...