सुपौल, जुलाई 2 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन तथा आसपास के क्षेत्रों में पशुओं में फैल रही गिल्ठी जैसी बीमारी से पशुपालक चिंतित हैं। बीमारी के कारण पशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। जिला किसान संघ के सचिव सत्यनारायण सहनोगिया ने बताया कि सबसे पहले क्षेत्र के कुछ पशुओं में इस बीमारी के लक्षण दिखाई दिए, लेकिन देखते ही देखते कई अन्य पशु भी इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि बीमारी के दौरान पशुओं के पूरे शरीर पर छोटी-छोटी गिल्ठियां निकल आती हैं। इसके बाद पशुओं को तेज बुखार, पेट खराब होने जैसी समस्याएं होती हैं। धीरे-धीरे पशु कमजोर होते जाते हैं और कई मामलों में उनकी मौत भी हो जाती है। सत्यनारायण सहनोगिया सहित क्षेत्र के अन्य पशुपालकों ने जिला पशुपालन पदाधिका...