सुपौल, अक्टूबर 27 -- मिलावटी मिठाइयों से स्वास्थ्य पर खतरा Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पर्व त्यौहार शादी विवाह के सीजन मे मिलावटी मिठाई सहित अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थ खाने लोगों की स्वास्थ्य खराब हो जाता है। पर्व त्यौहार और शादी विवाह के मौसम में दूध के उत्पादन के 5 गुना अधिक खपत होने के कारण आम लोगों को बाजार से विभिन्न प्रकार के दूध और मिठाई खरीदनी पड़ती है। जिसके कारण आम लोगों को मिलावटी मिठाई खाने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। वही खुले में मिठाई रखने पर उसमें धूल कन बैठते रहता है। वही मक्खी के बैठने से मिठाई दूषित हो जाता है। जिसको खाने से आम लोगों में डायरिया, टायफाइड, वायरल इनफेक्शन सहित अन्य प्रकार के बीमारी का शिकार होना पड़ता है। समाजसेवी राजकुमार रोशन का कहना है कि पर्व, त्योहार और शादी विव...