सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित ललित नारायण सभा भवन में सोमवार को हुई पंचायत समिति की सामान्य बैठक में यूरिया एवं डीएपी खरीद के नाम पर किसानों के आर्थिक शोषण का मामला सदन में जोर-शोर से उठा। सदस्यों के आरोपों के बाद प्रखंड प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: 1377 यूरिया और 1168 मीट्रिक टन डीएपी आवंटितबैठक की चर्चा बैठक में विभागीय पदाधिकारियों और निरीक्षी पदाधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगे। विक्रेताओं द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत भी सदस्यों ने सदन के सामने रखी। बीडीओ डा राकेश गुप्ता ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार को निर्देश दिया कि उर्वरक आवंटन एवं वितरण व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने वाले विक्रेताओं...