सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमूख डेजी कुमारी की अध्यक्षता में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच पैक्स के लिए शिविर लगाकर सदस्य बनाये जाने का मामला पूर्व प्रमुख भूपनारायण सहित अन्य सदस्यों ने उठाया। जवाब देने के वक्त बीसीओ ने बताया कि सदस्यों की सूची मांगी गई थी। सदस्य को इस बात से संतुष्टि नहीं होने पर मामला गरमाने लगा तो बीसीओ सही जवाब देने की वजाय झूठा शब्द का उपयोग कर दिया। बस फिर क्या था सभी सदस्य बीसीओ द्वारा उपयोग किये गये शब्द पर उखड गये। मामला इतना गरमाया कि एक समय मुखिया संघ के अध्यक्ष रणजीत प्रसाद सिंह ने बैठक का बहिष्कार तक करने का कह दिया। लेकिन बैठक की गरीमा को समझते हुए बीडीओ ने सदस्यों को शांत किया। पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव ने बीसीओ से उपयो...