सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की चिलौनी उत्तर पंचायत के टेढ़ामोड़ निवासी मनटुन कुमार मंडल के पंजाब जाने के बाद लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद रहने से परिजन काफी चिंतित हैं। इस संबंध में उसके पिता विजय मंडल ने प्रतापगंज थाने में आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले का सत्यापन किया जा रहा है। युवक की बरामदगी की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...