सुपौल, जुलाई 21 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की नौ पंचायतों में मंगलवार को सहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए अलग-अलग स्टॉल पर जनकल्याण सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा करने के लिए फरियादियों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पंचायतों में लगे सहयोग शिविर में मिले आवेदनशिविर का संचालन नोडल पदाधिकारियों की मौजूदगी में विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी शिविर के सफल संचालन में जुटे रहे, वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी आवेदनकर्ताओं की सहायता करते नजर आए। बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों का जायजा लिया और आवेदनकर्ताओं की सुविधा की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मियो...