Supaul News: सुपौल : नेपाल सीमा से सटे खेत से 386 किलो गांजा बरामद
सुपौल, जुलाई 30 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे वीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 386 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा 11 बोरों में भरकर पटुआ के खेत में छिपाकर रखा गया था। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.54 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वीरपुर थाना क्षेत्र के खोंटाहा गांव के समीप एनएच-106 के उत्तर, नेपाल सीमा से सटे इलाके में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है।
पुलिस कार्रवाई सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय दास के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान खोंटाहा निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.