सुपौल, जुलाई 25 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। ​नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को छात्र युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ​प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनुपलाल यादव महाविद्यालय प्रांगण से एक विरोध मार्च निकाला। यह मार्च एनएच 327 ई होते हुए ब्लॉक चौक स्थित मवेशी अस्पताल पहुंचा, जहां छात्रों ने शिक्षा मंत्री और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा के पेपर लीक व लाठीचार्ज के खिलाफ जुलूस निकाल हजारों छात्रों ने किया प्रदर्शनप्रदर्शन का नेतृत्व ​इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अनुमंडल कार्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन प्रशास...