सुपौल, जुलाई 25 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड तीन में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां गणपतगंज स्थित हरावत राज उच्च विद्यालय के सामने एक निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा 50 वर्षीय मजदूर सीताराम शर्मा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। सीताराम शर्मा राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहारा वार्ड 15 के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौतस्थानीय लोगों की मदद वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉ. ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर...