Supaul News: सुपौल : निजी स्कूलों के निरीक्षण में नियमों के पालन पर जोर
सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। निजी विद्यालयों में निर्धारित नियमों के अनुपालन और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन ने निरीक्षण तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम विनय कुमार ने वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित न्यू कैम्ब्रिज स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शैक्षणिक व्यवस्था संचालित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें सिविक सेंस यानी नागरिक बोध विकसित करना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने निजी विद्यालयों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.