सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टेकुना पंचायत वार्ड 9 में सोमवार को पेट्रोल पी लेने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान करजाईन थाना क्षेत्र के बायसी गांव निवासी नीरज कुमार के पुत्र परमजीत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि परमजीत अपने माता-पिता के साथ नाना-नानी के घर आया था। घर में गाय के घाव के उपचार के लिए एक बोतल में पेट्रोल रखा हुआ था। खेलते-खेलते मासूम ने उसे पानी समझकर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को राघोपुर रेफर कर दिया। वहां से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुपौल सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता...