सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित विलियम्स हाई स्कूल में शनिवार को सुपौल पुलिस की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोसी रेंज के डीआईजी डॉ कुमार आशीष, सुपौल एसपी सरथ आरएस, साइबर थाना डीएसपी गौरव गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार, शिक्षक रंधीर राणा सहित अन्य शिक्षकगण व सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलायाकार्यक्रम का उद्देश्य उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर अभिशाप बन चुका है। इसके खिलाफ युवाओं के साथ समाज के सभी वर्गों को मिलकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में यु...