सुपौल, जुलाई 31 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर, सरायगढ़, सिमरी कोढली हाट, भपटियाही बाजार, लालगंज बाजार, सरायगढ रेलवे स्टेशन, गंगापुर, कुशहा चौक, झाझा चौक, पिपरा खुर्द दक्षिणी सीमा में अवस्थित आंदोली बाजार सहित अन्य जगहों पर नशीले इंजेक्शन, टैबलेटऔर स्मैक की बिक्री दवा दुकान, पान दुकान, चाय दुकान सहित अन्य दुकानों में धड़ल्ले से जारी है। बताया जाता है कि ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दवा दुकानों की जांच नहीं की जाती है। जिसके कारण यह धंधा दिनोंदिन फल फूल रहा है। प्रशासन द्वारा शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के कारण नशीली इंजेक्शन टैबलेट कफ सिरप और स्मैक की बिक्री काफी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : करजाईन में नशीले पदार्थों की कथित बिक्री से ग्रामीणों में आक्रोशबर्बादी का कारण प्रभारी चिकित्सा पदा...