Supaul News: सुपौल : नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अमित कुमार ने संभाला पदभार
सुपौल, नवम्बर 24 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को थाना परिसर में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ परिचय मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक, विभिन्न पंचायतों के मुखिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। परिचय सत्र के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार ने उपस्थित लोगों से थाना क्षेत्र में अमन-चैन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के आपसी समन्वय से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकती है। वहीं, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.