Supaul News: सुपौल : नवपदस्थापित एसडीपीओ का किया स्वागत
सुपौल, सितम्बर 14 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। रविवार की संध्या छातापुर थाना परिसर में नवपदस्थापित एसडीपीओ दिलीप कुमार का भव्य स्वागत किया गया। त्रिवेणीगंज अनुमंडल में पदस्थापन के बाद छातापुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे एसडीपीओ श्री कुमार का मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों ने फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान स्वागतकर्ताओं ने नवपदस्थापित एसडीपीओ से उनके कार्यकाल में क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था की अपेक्षा जताई। वहीं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों के सहयोग से क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.