सुपौल, अक्टूबर 13 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल यादव राम टोला नरहैया में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां डॉ रानी जयसवाल के नेतृत्व में जांच टीम ने स्कूली बच्चों की एनीमिया जांच की गई। वहीं स्कूल के प्रभारी एएचएम फैज अहमद ने बताया सरकार के निर्देश पर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिविर का लगाया है। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 126 बच्चों की जांच की गई। इनमें चार बच्चों को जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए छातापुर सीएचसी रेफर किया गया। मौके पर फार्मासिस्ट तरुण कुमार, एएनएम रागिनी कुमारी सहित शिक्षिका मधुलता कुमारी, पप्पू कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...