सुपौल, जुलाई 1 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी निभाने वाली नगर परिषद अब खुद अतिक्रमणकारियों के सामने बेबस नजर आ रही है। नियमित कार्रवाई के सवाल पर नगर परिषद प्रशासन ने साफ तौर पर अपनी सीमाएं गिना दी हैं। नतीजा यह है कि शहर की मुख्य सड़कें बार-बार कार्रवाई के बाद भी अतिक्रमण की चपेट में आ जाती हैं,और लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

नियमित कार्रवाई की चुनौतियाँ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के खिलाफ नियमित रूप से अभियान चलाना व्यवहारिक रूप से आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रशासनिक अनुमति लेनी पड़ती है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी हर समय उपलब्ध नहीं हो पाता। इसके अलावा कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्र...