सुपौल, अगस्त 21 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। नई दिशा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड पिपरा द्वारा शुक्रवार को गांधी क्लब पिपरा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए वार्षिक आम सभा एजीएम का सफल आयोजन किया गया। बैठक में समिति से जुड़ी सभी अंशधारक महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष सुधा कुमारी एवं सचिव गीता कुमारी ने किया। दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से समिति के वित्तीय वर्ष 2025-2026 की वार्षिक विवरणी लेखा-जोखा और आगामी योजनाओं की रिपोर्ट आम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रखंड प्रशासन एवं जीविका सुपौल के वरीय अधिकारी व कर्मी भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: जीविका फेडरेशन की वार्षिक आमसभा में...