सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास धिमरा नदी में पटुआ का बोझा निकालने के क्रम में गहरे पानी में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर वार्ड 12 निवासी 61 वर्षीय सुबध पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबध पासवान धिमरा नदी के किनारे में अपने जूट निकालने के लिए गए थें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: धिमरा नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौतघटना का विवरण ढ़िमरा नदी से पटुआ का बोझा नदी से बाहर निकालने के क्रम में उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नदी से बाहर निकाला और इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषि...