Supaul News: सुपौल : धान की फसल को चूहे पहुंचा रहे नुकसान, किसान परेशान
सुपौल, अक्टूबर 13 -- धान की फसल पर चूहों का प्रकोप Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चूहों के प्रकोप से धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इससे किसान परेशान हैं। पहले समय पर बारिश नहीं होने से धान की खेती में देरी हुई। अब फसल तैयार होने के समय चूहों के प्रकोप से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के मुताबिक, करीब दस दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी कम हो गई है। ऐसे में चूहे धान के पौधों को जमीन के पास से कुतरकर गिरा दे रहे हैं। इससे फसल प्रभावित हो रही है और किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। किसान रामकरण कामत, बच्चू झा, सीताराम कामत, शिवनारायण पंडित और सोनेलाल मंडल ने बताया कि खेतों में पानी रहने पर चूहे बिलों में छिपे रहते हैं। खेतों की नमी कम होने पर वे धान के पौधों को नुकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.